महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सौरभ पिछले पांच दिनों से ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर था। गुरुवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। ईडी की ओर से रिमांड बढ़ाने के लिए कोई आवेदन नहीं लगाया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

वकील ने तीन अलग अलग आवेदन पेश किए