महिलाओं के लिए CM साय का बड़ा ऐलान खबरगली 31st installment of Mahtari Vandan likely before Raksha Bandhan; CM Sai makes a major announcement for women. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार की तैयारी है कि त्योहार से पहले ही योजना की अगली यानी 31वीं किस्त एडवांस में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाए। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाओं को रक्षाबंधन के पहले आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि त्योहार के अवसर पर महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिल सके, इसी उद्देश्य से अगली किस्त पहले जारी करने की तैयारी की जा रही है।