MLA and President of Jagannath Seva Samiti Purandar Mishra

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, पारिवारिक संस्कार, आपसी प्रेम और नारी शक्ति के सम्मान का दिया संदेश : पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (खबरगली ) भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम सोमवार को गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में देखने को मिला। पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में करीब 2100 माताओं एवं बहनों ने भगवान जगन्नाथ को विधि-विधान से रक्षा सूत्र अर्पित किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान जगन्नाथ के जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।