गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर में 2100 महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ को अर्पित किया रक्षा सूत्र

Raipur News, Jagannath Temple Gayatri Nagar, Raipur, MLA and President of Jagannath Seva Samiti Purandar Mishra, Raksha Sutra, 2100 women, Lord Jagannath, Chhattisgarh News, religious event, Khabargali

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, पारिवारिक संस्कार, आपसी प्रेम और नारी शक्ति के सम्मान का दिया संदेश : पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (खबरगली ) भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के प्रति आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम सोमवार को गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में देखने को मिला। पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में करीब 2100 माताओं एवं बहनों ने भगवान जगन्नाथ को विधि-विधान से रक्षा सूत्र अर्पित किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान जगन्नाथ के जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

Raipur News, Jagannath Temple Gayatri Nagar, Raipur, MLA and President of Jagannath Seva Samiti Purandar Mishra, Raksha Sutra, 2100 women, Lord Jagannath, Chhattisgarh News, religious event, Khabargali

2100 महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ को बांधा रक्षा सूत्र

धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़े इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के बाद रक्षा सूत्र अर्पित किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

Raipur News, Jagannath Temple Gayatri Nagar, Raipur, MLA and President of Jagannath Seva Samiti Purandar Mishra, Raksha Sutra, 2100 women, Lord Jagannath, Chhattisgarh News, religious event, Khabargali

रक्षा सूत्र अर्पित करने के साथ सुख-शांति की कामना

विधायक एवं जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ को रक्षा सूत्र अर्पित करने की परंपरा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, पारिवारिक संस्कार, आपसी प्रेम और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने भगवान जगन्नाथ को रक्षा सूत्र अर्पित कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।

Raipur News, Jagannath Temple Gayatri Nagar, Raipur, MLA and President of Jagannath Seva Samiti Purandar Mishra, Raksha Sutra, 2100 women, Lord Jagannath, Chhattisgarh News, religious event, Khabargali

मंदिर परिसर में गूंजा भगवान जगन्नाथ का जयघोष

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान जगन्नाथ स्वामी को रक्षा सूत्र अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लेकर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की भक्ति समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी हुए शामिल

इस धार्मिक आयोजन में अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Raipur News, Jagannath Temple Gayatri Nagar, Raipur, MLA and President of Jagannath Seva Samiti Purandar Mishra, Raksha Sutra, 2100 women, Lord Jagannath, Chhattisgarh News, religious event, Khabargali

इसके अलावा भाजपा मीडिया पैनलिस्ट पीयूष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, दलविंदर वेदी, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे, नगर निगम एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार, श्रीमती संजना संतोष हियाल, अमर गिदवानी, संतोष सीमा साहू, पार्षद महेश ध्रुव, कैलाश बेहरा, महेश बघेल, राजेश गुप्ता, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती ममता सोनू तिवारी, ज्ञानचंद चौधरी और आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था

आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में शामिल माताओं-बहनों और भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। सेवा कार्य के दौरान भी श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Raipur News, Jagannath Temple Gayatri Nagar, Raipur, MLA and President of Jagannath Seva Samiti Purandar Mishra, Raksha Sutra, 2100 women, Lord Jagannath, Chhattisgarh News, religious event, Khabargali

पुरन्दर मिश्रा ने जताया आभार

पुरन्दर मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी माताओं-बहनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वामी की कृपा सभी पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम हो। इसी मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।

Category

Other News