MLA Manoj Kumar Mandavi

दोनों ही दलों के आला नेताओं ने किया जीत का दावा

भानुप्रतापपुर (khabargali) भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी का 16 अक्टूबर की सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। उसके बाद इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया औऱ उपचुनाव की घोषणा हुई। इसके बाद से राजनीतिक सरगर्मी बढ़नी शुरू हुई। नामांकन के आखिरी दिन पूरे तामझाम के साथ कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशियों ने पार्टी नेताओं के साथ आज फिर से नामांकन किया। सबसे पहले दर्जनों गाडिय़ों का काफिला लेकर भाजपा के लोग नामांकन जमा करने कलेक्टर दफ्तर गए। इसके बाद कांग्रेसियों का भी काफी लंबा काफिला था।