Naya Raipur

रायपुर (खबरगली ) नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ कनिष्ठ सहायक श्रीमती इंद्राणी यदु को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने उन्हें शाल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। निगम की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार के साथ अवकाश नगदीकरण और जीएसएलआई की राशि का चेक भी प्रदान किया गया।