with one mandap

कोंडागांव (khabargali) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस अनोखी शादी में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए।