​राहुल शर्मा संस्थापक

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में पिछले एक दशक से निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटी संस्था 'युवा पहल वेलफेयर फाउंडेशन' के प्रयासों को अब आध्यात्मिक जगत की महान विभूति का संबल मिला है। प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु और पद्मविभूषण जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ने संस्था के सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।