रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी

कवर्धा (khabargali) कटघोरा कवर्धा डोंगरगढ़ रेललाइन बिछाने की उम्मीद अब बढ़ गई है। रेल सुविधा से अब तक वंचित इलाके के लोगों को अब एक नई आशा की किरण नजर आ रही है। यह रेल परियोजना राज्य और केन्द्र सरकार का संयुक्त उपक्रम हैं। इस साल के बजट में ऱाज्य सरकार द्वारा _300 करोड़ सपये का प्रावधान किया गया है।यह राज्यांस की राशि है।इस बजट स्वीकृति से इसके बनने की उम्मीद की जा रही है। भरोसा किया जा रहा है कि परियोजना के लिये शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरु कर दी जायेगी।