safety is the motive

टारगेट नहीं, सुरक्षा है मकसद: रायपुर एडिशनल डीसीपी की अगुवाई में 8 जगहों पर चेकिंग, साल भर में 1400 'नशेडियों' को सिखाया सबक

रायपुर (खबरगली ) राजधानी की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने 'ड्रंक एंड ड्राइव' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के 8 प्रमुख स्थानों पर यातायात थाना प्रभारी व यातायात पुलिस स्टॉफ के साथचलाए गए विशेष अभियान में 29 मार्च की रात 137 वाहन चालकों को शराब के नशे में पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ एमव्ही एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है और इन्हें 30 मार्च (सोमवार) को