सकारात्मक पहल का आश्वासन

रायपुर (खबरगली ) RTO द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ कुली परिवहन कल्याण संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय में निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कुली वर्ग को हो रही व्यावहारिक परेशानियों से विस्तार से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि RTO के कुछ प्रतिबंधों के कारण परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे कुली परिवहन से जुड़े लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। उ