Sant Vivek Muni Maharaj Sahib

अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब , पटवा परिवार रहे दाह संस्कार के लाभार्थी

रायपुर (khabargali) संत विवेक मुनि महाराज साहब का दुर्ग में चातुर्मास के दौरान गुरुवार को संथारापूर्वक देवलोक गमन हो गया। मुनिश्री के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही जैन समाज के लोग दुर्ग पहुंचने लगे थे। शाम 4 बजे मंगल साधना केंद्र मंगलम् चरौदा में उनकी अंत्येष्टि की गई। मुनिश्री के दाह संस्कार के लाभार्थी हुकमचंद, अशोक, कमल, ललित पटवा परिवार रहे। वहीं पंच कलश की बोली सायर बाई, अशोक झामण परिवार व अन्य ने ली।