senior member of Rashtriya Swayamsevak Sangh and State General Secretary of Sahakar Bharti Kaniram

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए श्री सौरभ शर्मा को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की शक्तियों के प्रयोग हेतु प्राधिकृत किया है। विभाग द्वारा यह निर्णय छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम 1962 के प्रावधानों के तहत गठित छानबीन समिति की अनुशंसा पर लिया गया है।