Superstition Eradication Committee

रायपुर (खबरगली )रक्षाबंधन के अवसर पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में एक अनूठी पहल की। समिति ने उन महिलाओं के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन मनाया, जिन्हें कभी जादू-टोना और टोनही के संदेह में शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। इस दौरान प्रताड़ित महिलाओं ने समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र को राखी बांधी। समिति पिछले कुछ वर्षों से अंधविश्वास के कारण समाज में प्रताड़ित और बहिष्कृत महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान चला रही है।