Tragic accident involving Indian tourists: Boat capsizes in Vietnam

हनोई (खबरगली) दक्षिणी वियतनाम में एक द्वीप से वापस लौट रही एक नाव समंदर में पलट गई, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट फू क्वोक द्वीप के निकट होन मे रुट न्गोआई द्वीप के पास पलट गई। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। यह नाव वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप 'फू क्वोक' के पास स्थित 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पलट गई।