रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है. बीजेपी ने आज आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है. साल 2006 से 2019 तक विष्णुदेव साय प्रदेश अध्य़क्ष की बागडोर पहले भी संभाल चुके हैं. विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बेहद करीबी माने जाते है, इसलिए संगठन के अंदर चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष भले ही साय होंगे, लेकिन कमान रमन सिंह के हाथों ही होगी.
- Today is: