रायपुर (खबरगली) रायपुर के गोल बाजार में पाकिस्तान में निर्मित प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने गोल बाजार की दुकानों में छापेमारी कर जांच शुरू की है। केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यह क्रीम राजधानी के बाजारों में 300 से 550 रुपये तक में बेची जा रही थी। दुकानदार ग्राहकों को चेहरे का रंग गोरा करने का दावा कर यह क्रीम बेच रहे थे। वहीं, इस क्रीम में खतरनाक मात्रा में मरकरी यानी पारा होने की चेतावनी के चलते इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचने की
- Today is:
