11 आरोपी गिरफ्तार खबरगली Illegal Gutkha factory busted in Durg; machinery and raw materials seized

भिलाई (खबरगली)  दुर्ग जिले के अंडा और कुथरेल क्षेत्र में साबुन पाउडर बनाने की आड़ में चल रही अवैध जर्दायुक्त गुटखा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी में तीन पैकिंग मशीनें और भारी मात्रा में गुटखा व कच्चा माल बरामद हुआ है। पाटन डीएसपी अनुप लकड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान सितार नामक गुटखा मिला, जिसने इस बड़े रैकेट का खुलासा किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी खुर्सीपार के एक सुपरवाइजर के जरिए गुटखा सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंडा और कुथरेल स्थित गोदामों पर रेड मारी, जहां गुटखा निर्माण का अवै