अहमदाबाद

टिकैत पहुंचे अहमदाबाद के गांधी आश्रम 

अहमदाबाद(khabargali)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में हैं। टिकैत यहां किसान आंदोलन को बढ़ावा देने आए हुए हैं। अपने 2 दिन के दौरे में टिकैत तमाम किसान संगठनों के पदाधिकारियों से मिलेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। टिकैत ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम पहुंचकर प्रार्थना भी की है। उनका कहना है कि, सत्तारूढ़ भाजपा ने इस राज्य में किसानों की हालत बहुत बिगाड़ रखी है। अब कृषि क्षेत्र की लड़ाई में यहां के किसानों को भी अपने साथ जोड़ेंगे।