बैठकों में उलझा रायपुर नगर निगम: कागजों पर विकास

रायपुर (खबरगली )राजधानी का नगर निगम इन दिनों केवल 'बंद कमरों की बैठकों' का केंद्र बनकर रह गया है। कभी विधायक, कभी महापौर तो कभी आयुक्त महोदय की मैराथन बैठकें रोजाना की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन चुकी हैं। विडंबना यह है कि बैठकें तो दिन-रात चल रही हैं, लेकिन आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।