छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत खबरगली Tragic accident in Chamoli tunnel; 7 workers from Chhattisgarh and Jharkhand killed. hindi news latest big news khabargali

चमोली (खबरगली) उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर–पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा भर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद टनल के भीतर अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन और राहत-बचाव टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक टनल में काम कर रहे 22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।