Chief Minister Vishnudev Sai and ministers along with Chhattisgarh Civil Supplies Corporation Chairman Sanjay Srivastava will celebrate a grand Holi Milan celebration

रायपुर (खबरगली ) राजधानी में रंगों के त्यौहार का उत्साह अभी थमा नहीं है। कल, 2 मार्च को रायपुर एक बार फिर होली के रंगों में सराबोर होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा न्यू शांति नगर में एक भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रीगण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजधानी के हजारों प्रबुद्ध नागरिक एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।