former cabinet minister and Raipur West MLA Rajesh Moonat

रायपुर (khabargali) पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग पंचमी के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गुढिय़ारी स्थित मारुति मंगलम भवन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ,लक्ष्मी राजवाड़े,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में शिरकत की।