Golbazar

रायपुर (khabargali) शहर के सबसे पुराने बाजार में से एक गोलबाजार का भी आने वाले दिनों में स्वरूप बदलने वाला है। ड्रेनेज सिस्टम के साथ ही चौड़ी सड़कें होंगी, सौंदर्यीकरण होगा। यहां कई सालों से किराए पर रहने वाले व्यापारियों को मालिकाना हक भी मिलेगा। गुरुवार दोपहर को इस संबंध में गोलबाजार के करीब 150 व्यापारियों की बैठक 50-50 के समूह में निगम के सभागार में हुई। गोलबाजार क्षेत्र में कुल 968 व्यापारी हैं। इस मौके पर महापौर एजाज ढेबर ने व्यापारियों से कहा कि निगम का उद्देश्य किसी को भी परेशान करने का नहीं है। बल्कि गोलबाजार को भी स्मार्ट बाजार और किराएदार व्यापारिय