किराए के मकान में फंदे से लटकारी मिली लाश खबरगली Law student commits suicide in Bilaspur

बिलासपुर(खबरगली) बिलासपुर जिले में लॉ सेकेंड ईयर की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। दृष्टि गुप्ता (20) गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। 14 अप्रैल की सुबह रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला।

मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा काफी गुस्से वाले स्वभाव की थी। पिता ने उसे पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाई थी। परिजन शादी को लेकर दबाव भी बना रहे थे। पुलिस को शक है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है।