खैरागढ़ उप चुनाव :

रायपुर (khabargali) खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की घोषणा के बाद आज भाजपा व जोगी कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पूर्व पराजित प्रत्याशी कोमल जंघेल पर ही दांव लगाया है,वहीं जोगी कांग्रेस ने नया चेहरा अधिवक्ता नरेन्द्र सोनी को मैदान में उतारा है। नामांकन की कल 24 मार्च को आखिरी तारीख है।