panicked residents

सहारनपुर (खबरगली) सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. सरसावा थाना क्षेत्र की कौशिक विहार कॉलोनी में हुए हत्या-आत्महत्या कांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, अमीन अशोक राठी ने पूरी वारदात को एक तय पैटर्न पर अंजाम दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ही कमरे में मौजूद परिवार के सभी सदस्यों को पहले निशाना बनाया गया, इसके बाद अशोक राठी ने खुद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।