दुर्ग (खबरगली) प्रदेश का पहला आईटी पार्क दुर्ग में रविवार को शुरू हो गया। तकनीकी निवेश, स्टार्टअप संस्कृति और रोजगार को अभूतपूर्व गति देने के लिए सिविल लाइंस में एक अत्याधुनिक और हाईटेक आईटी पार्क स्थापित किया गया है। लगभग 3900 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्रफल में फैले इस सर्वसुविधायुक्त परिसर में वर्तमान में 40 प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों ने अपना कामकाज शुरू भी कर दिया है, जबकि भविष्य में 100 से अधिक कंपनियों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
- Today is: