question papers delivered via Air Force plane raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  दोबारा होने जा रही नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों में 5जी जैमर लगाए गए हैं। ताकि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल की गुंजाइश न रहे। इधर, वायुसेना के विमान से परचा पहुंच चुका है। सीआरपीएफ व सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में पेपर बैंकों के लॉकर में रखवाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी जिलों में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है।