रायपुर में आज शाम नहीं मिलेगा पानी

रायपुर (खबरगली) शहर के बड़े हिस्से में शुक्रवार को 11 टंकियों से पीने का पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसलिए सुबह ही सभी खाली बर्तनों को भरकर रखना होगा। निगम की मेन राइजिंग लाइन जो सीधे फिल्टर प्लांट से जुड़ी है, उसमें दो जगहों पर लीकेज है।

इसे सुधारने के लिए निगम का जल विभाग जुटेगा। इस दौरान 150 एमएलडी क्षमता वाला पानी प्लांट शटडाउन रहेगा। ऐसी स्थिति में करीब दो लाख आबादी को शाम के समय नलों से पानी नहीं मिलेगा।