रायपुर में देसी बम बनाने का सामान मिलने से दहशत

रायपुर (खबरगली) राजधानी के रावाभाठा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान बरामद हुआ। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-13 स्थित मकान में संदिग्ध सामग्री होने की सूचना पर रायपुर पुलिस, बम स्क्वॉड और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एसीपी पूर्णिमा लाने ने की है।