रायपुर में देसी बम बनाने का सामान मिलने से दहशत, महापौर और पार्षद का रिश्तेदार निकला संदिग्ध युवक

Panic in Raipur after discovery of crude bomb making material; suspect youth turns out to be a relative of mayor and councillor Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) राजधानी के रावाभाठा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान बरामद हुआ। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-13 स्थित मकान में संदिग्ध सामग्री होने की सूचना पर रायपुर पुलिस, बम स्क्वॉड और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एसीपी पूर्णिमा लाने ने की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध युवक विनय देवांगन का संबंध नंदलाल देवांगन के परिवार से बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विनय देवांगन, बीरगांव निगम महापौर का रिश्तेदार है। साथ ही उसकी रिश्तेदारी पार्षद ऐवज देवांगन से भी बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बरामद सामग्री को परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर संदिग्ध सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 

Category