रायपुर नगर निगम की 'ट्रिपल इंजन' सरकार पर साधा निशाना

रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम में बीते 6 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। घरों से कचरा उठाने वाली 'रामकी' कंपनी का काम बंद होने से चारों तरफ कचरे का अंबार लग गया है। इस बदहाली और जनता की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वे खुद कचरा गाड़ी चलाकर सड़कों पर उतरे और लोगों के घरों से कचरा निकलवाया।