Saurabh Chandrakar

राजनीतिक संपर्कों और करोड़ों के लेन-देन की जानकारी देने की कही बात

रायपुर (खबरगली ) महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में कथित प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर के एक नए दावे ने जांच की दिशा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओमान में हिरासत में मौजूद चंद्राकर ने कथित तौर पर भारत लौटने से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसका दावा है कि अगर उसे पर्याप्त सुरक्षा और निष्पक्ष माहौल दिया जाता है, तो वह जांच एजेंसियों के सामने महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज खोल सकता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चंद्राकर ने कथित तौर पर नेटवर्क से जुड़े राजनीतिक संप