तीन साल बाद ऐसे खुला राज ख़बरगली Policeman's daughter kills father

महाराष्ट्र (खबरगली) महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी महिला को अपने पिता के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला के मृतक पिता भी पुलिसकर्मी ही थे। दोनों के बीच बेटी के प्रेम संबंध को लेकर विवाद था जिसके बाद महिला ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची और उन्हें जहर देकर मार डाला। महिला ने इस घटना को साल 2023 में अंजाम दिया था और तब यह साधारण मौत का मामला माना गया था। लेकिन घटना के तीन साल बाद जांच में सामने आया कि यह साधारण मौत नहीं बल्कि एक हत्या थी।