The untold story of women's struggle and respect will resonate in Raipur; A platform for love and identity will be set up on April 26th

माँ की पहचान को मिलेगा नया आसमान: जैनम एकेडमी की अनूठी पहल,100 माताएं होंगी सम्मानित

रायपुर (खबरगली) समाज के निर्माण में महिलाओं का संघर्ष और त्याग अक्सर खामोश रह जाता है। इन्हीं अनकही कहानियों को स्वर देने और हर महिला को उसकी विशिष्ट पहचान का एहसास कराने के लिए जैनम कोचिंग अकादमी एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम “Me & Maa” का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन आगामी 26 अप्रैल को राजधानी के शांति नगर स्थित बिमारा हॉल में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।