रायपुर (खबरगली ) भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर मध्य भारत के प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता अनोपचंद तिलोकचंद (एटी) ज्वेलर्स अपने स्थापना का 69वां वर्ष मना रहा है। वर्ष 1957 में रथयात्रा के ही पावन दिन शुरू हुई इस संस्था ने शुद्धता, पारदर्शिता और अटूट विश्वास के दम पर बाजार में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस दोहरे उत्सव को यादगार बनाने के लिए एटी ज्वेलर्स अपने सभी शोरूम में 16 से 26 जुलाई तक विशेष 'रथयात्रा स्पेशल ऑफर' लेकर आया है।
ग्राहकों के लिए दोहरे लाभ का मौका
इस सीमित समय के मेगा ऑफर के तहत ग्राहकों को मुख्य रूप से दो बड़े फायदे मिल रहे हैं: सोने के आभूषणों पर सीधी बचत: नए सोने के गहने खरीदने पर ग्राहकों को प्रति तोला (10 ग्राम) ₹7,000 की भारी छूट दी जा रही है। पुराने सोने के एक्सचेंज पर बोनस: पुराने सोने को बदलकर नए आभूषण लेने पर ग्राहकों को प्रति 10 ग्राम ₹1,957 का अतिरिक्त मूल्य (बोनस) दिया जा रहा है।
आस्था और सेवा की अटूट परंपरा
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के लिए रथयात्रा का पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और ग्राहकों के प्रति आभार जताने का माध्यम है। इस अवसर पर एटी ग्रुप के चेयरमैन तिलोक बरड़िया ने कहा, "69 वर्षों का यह सफर सिर्फ व्यापार का नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के स्नेह और आशीर्वाद का है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से ही हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।" संस्था के डायरेक्टर शांति बरड़िया ने ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी वे सर्वोत्तम गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे। वहीं, डायरेक्टर अशोक बरड़िया ने बताया कि 70वें वर्ष में कदम रखते हुए उनका संकल्प पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक डिजाइन और बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
- Log in to post comments