मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई

Chhattisgarh, womans day, bhupesh baghel

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पूरी दुनिया में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की उन्नति में प्रदेश की महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर प्रदेश की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प और समर्पण को प्रणाम एवं समस्त महिलाओं को अनंत शुभकामनाएं।'

Category