“भाजपा नेताओं को काट डालों” कहने वाले विवादित नेता सरजू टेकाम गिरफ्तार, सामने आया नक्सल कनेक्शन..

Controversial leader Sarju Tekam who said "kill BJP leaders" arrested, Naxal connection revealed, Naxal material found in tribal leader Tekam's house, Chhattisgarh, Khabargali

आदिवासी नेता टेकाम के घर मिली नक्सल सामग्री

मानपुर-मोहला (khabargali) पिछले साल मानपुर में मंच से भाजपा को खुलेआम धमकी देने वाले विवादित आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस को सरजू टेकाम के नक्सल कनेक्शन की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक़ सुरजू टेकाम नक्सलियों को सामानों की सप्लाई करता था। जिसके बाद अब टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। टेकाम के ग्राम कलवर के घर से नक्सली पर्चा, नक्सली साहित्य, बारूद, कोर्डेक्स वायर,डेटोनेटर,बैटरी बरामद किया गया है। वही सुरजू टेकाम की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए हैं।

पूर्व में टेकाम से स्थानीय भाजपा नेता बिरझु तारम हत्याकांड के संबंध में भी पूछताछ की जा चुकी हैं जबकि पिछले साल मंच से ऐलान किया था कि ‘अगर भाजपा नेता वोट मांगने आये तो उन्हें काट डालों। अपने इसी भाषण के बाद सुरजू टेकाम सुर्ख़ियों में आया था। सुरजू टेकाम के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में जन सुरक्षा अधिनियम के तहत है 5 अपराध पंजीबद्ध है।

दशहरा उत्सव का करता था विरोध

हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक दशहरा पर रावण दहन की परम्परा है। सुरजू लगभग हर दशहरे के वक्त आदिवासियों को भड़काता रहा है। उसने अनेक बार रावण दहन करने पर राम का पुतला जलाने तक की धमकी दी है।

Category