CG BIG BREAKING : 50 किलो आईईडी से गाड़ी को उड़ाया.... सड़क पर हुआ 5 फुट गहरा गड्ढा.. 10 जवान, एक ड्राइवर की दुःखद मौत

Naxalites blasted a vehicle full of soldiers, 11 DRG soldiers martyred, government will take big action, Dantewada, Chhattisgarh, News,khabargali

वाहन के परखच्चे उड़ गए.. शहीद जवानों के शव भी बिखरे हुए देखे गए सरकार लेगी बड़ा एक्शन...

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सीएम बघेल को हर संभव मदद का दिया आश्वासन , सीएम कल जाएंगे दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा (khabargali) दंतेवाड़ा में DRG जवानों से भरी एक निजी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है। 11 जवान शहीद हुए हैं और वाहन का एक ड्राइवर की मौत हो गई है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताया जा रहा है। जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किया गया। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। राज्य में पिछले दो वर्षों के दौरान सुरक्षाबलों पर माओवादियों का यह सबसे बड़ा हमला है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

आज 26 अप्रैल को दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, अभियान के पश्चात् दोपहर करीब 1:15 बजे जवान लौटते समय रास्ते में एक निजी वाहन को रोककर सवार हो गए। माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर सड़क के बीच में लैंडमाइन बिछा रखी थी। जैसे ही वाहन पालनार के पास पहुंची, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने करीब 50 किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 5 फुट गहरा गड्ढा हो गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए। शहीद जवानों के शव भी बिखड़े हुए देखे गए।

जांच में पता चला कि नक्सलियों ने टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन के तहत जवानों को अपना निशाना बनाया है। यह भी जानकारी मिली है कि जवानों को किसी भी तरह के वाहनों का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन वे लौटते समय एक निजी वाहन में सवार हो गए था, जिससे नक्सलियों को हमला करने का मौका मिल गया।

इन जवानों का हुआ बलिदान

प्रधान आरक्षक कमॉक 74 जोगा सोढी प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी गोपनीय सैनिक राजू राम करटम गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी धनीराम यादव (निजी वाहन चालक)

पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला में नक्सली हमला को लेकर नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग चल रही है यह मीटिंग पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ले रहे हैं इस मीटिंग में नक्सली ऑपरेशन के विवेकानंद सिन्हा और एस आई बी के अधिकारी मौजूद है वहां से बस्तर संभाग के आईजी सुंदर राज पी से पूरी रिपोर्ट ली जा रही है बताया जाता है कि दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की निंदा की है। श्री मोदी ने इस हमले में जान गंवाने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा- “दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं इस हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले के बाद सीएम बघेल से बातचीत की है। शाह ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। नक्सली हमले में बलिदान हुए जवानों को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने दुख जताया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नक्सली घटना में जवानों की बलिदान पर दुख जताया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने बलिदानी जवानों को श्रध्दांजलि दी है तथा घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। केन्द्र और राज्य शासन समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है।

सीएम ने कहा, "यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

सीएम कल जाएंगे दंतेवाड़ा

नक्सलियों हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक का अपना दौरा रद्द कर दिया। भूपेश बघेल का वहां चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय था। वह वीर गति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने और वहां के हालात का जायजा लेने के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे।

इससे पहले 9 मार्च को हुई थी मुठभेड़

इससे पहले 9 मार्च को छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में विस्फोटक और बैरल ग्रेनेड लॉन्चर बरामद किया गया था। सुरक्षा बलों का दावा था कि एनकाउंटर में 5 से 6 नक्सली ज़ख़्मी हुए हैं। 9 मार्च को सुबह 7 बजे सुकमा के सकलेर इलाक़े में यह मुठभेड़ हुई थी।कोबरा बटालियन और STF की साझा टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी।