छत्तीसगढ़ साहित्य, संस्कृति का हिन्दी दिवस कार्यक्रम

Chhattisgarh Literature and Culture's Hindi Day Program, Balodabazar-Bhatapara, Dr. Chittaranjan Kar, Linguist, Raipur, Dr. Sushil Trivedi, Writer Girish Pankaj, Baldev Bharti, Guest, Dr. Rashmi Lata Mishra, Shakuntala Tarar, Dr. Seema Nigam, Aparajita Sharma, Dr. Sudhir Sharma, Khabargali

इन्द्राक्षी साहू की 'फुलवारी' का हुआ विमोचन

भाटापारा (khabargali) छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान जिला इकाई बलौदाबाजार-भाटापारा में हिंदी दिवस के अवसर पर पुस्तक विमोचन,साहित्य संगोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन "पुष्प मंगलम" कान्यकुब्ज समाज भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. चित्तरंजन कर भाषाविद,रायपुर अध्यक्षता डॉ. सुशील त्रिवेदी प्रांतीय अध्यक्ष छ. ग. साहित्य एवं संस्कृति संस्थान रायपुर, विशिष्ट अतिथि में साहित्यकार गिरीश पंकज, बलदेव भारती, अतिथि, डॉ. रश्मि लता मिश्रा, शकुंतला तरार, डॉ. सीमा निगम, अपराजिता शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट वक्ता डॉ. सुधीर शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Chhattisgarh Literature and Culture's Hindi Day Program, Balodabazar-Bhatapara, Dr. Chittaranjan Kar, Linguist, Raipur, Dr. Sushil Trivedi, Writer Girish Pankaj, Baldev Bharti, Guest, Dr. Rashmi Lata Mishra, Shakuntala Tarar, Dr. Seema Nigam, Aparajita Sharma, Dr. Sudhir Sharma, Khabargali

हिन्दी और हिन्दी साहित्य के लिए वर्तमान समय में हमें उसके उत्थान के लिए क्या करना चाहिए इस पर अतिथियों ने अपने उदबोधन में दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में डॉ. इन्द्राणी साहू का कविता संग्रह "साँची" की छंदबद्ध छत्तीसगढ़ी बाल "फुलवारी" का विमोचन किया। उपस्थित महिला साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाईं गयी जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से की सराहना की। हिन्दी दिवस के कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर सहित बलौदा बाजार भाटापारा जिला ईकाई की महिलाओं ने भाग लिया। संस्था की जिला अध्यक्ष डॉ. सीमा अवस्थी ने इस आयोजन के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त की। साहित्य संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी में प्रदेश से आए हुए साहित्यकारों के साथ नगर के साहित्यकारों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अजय"अमृतांशु" एवं डॉ इन्द्राणी साहू "साँची" के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया साहू "अमित", कन्हैयालाल श्रीवास, अनुपम कुमार सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान नगर के प्रबुद्धजन,साहित्यकार, सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही ।