रायपुर जिले की सात सीटों में जानें भाजपा मे कांग्रेस को कितने वोट से हराया
जाने कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा को कितने वोट मिले
रायपुर ( khabargali) छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व, विकास और मोदी के भरोसेमंद चेहरे-गारंटी का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला और छत्तीसगढ़ बनने के बाद भाजपा की सबसे बड़ी जीत सामने आई। तीन चौथाई से ज्यादा बहुमत वाली कांग्रेस 2023 के चुनाव में आधी सीटों पर सिमट गई। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित सरकार के 9 मंत्री चुनाव हार गए चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 55 सीट पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस 35 सीट पर आगे है। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीट पर जीत हासिल करनी होगी। इस जीत को लेकर बीजेपी में जश्न का माहौल बना हुआ है।
रायपुर जिले की सातों सीटों में यह रहा परिणाम
रायपुर जिले की की सातों सीट की बात करें ..
1. रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा 23054 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा को शिकस्त दी। पुरंदर मिश्रा को 54279 हजार वोट मिले है। कुलदीप जुनेजा को 31225 वोट मिले हैं। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा को विधानसभा चुनाव में 22939 वोट मिले हैं।
2. पश्चिम विधानसभा सीट से राजेश मूणत ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 38 हजार वोटों से पछाड़ा हैं।
3. दक्षिण से भाजपा दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल कांग्रेस के महंत राम सुंदर दास से रिकॉर्ड तोड़ मतों 67719 आगे निकल कर जीत गए।
4. रायपुर ग्रामीण से भाजपा के मोतीलाल साहू ने कांग्रेस के पंकज शर्मा को हरा दिया है। भाजपा के मोतीलाल साहू ने 35 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज शर्मा को मात दी। मोतीलाल साहू को 113032 वोट मिले हैं। । इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।
5. भाजपा द्वारा धरसीवां में नए चेहरे पर दांव लगाना सही साबित हुआ है और भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा को हराकर पहली बार विधायक बने। भाजपा के अनुज शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा को 44343 वोटों से हराया। अनुज शर्मा को 107283 वोट मिले हैं।
6. अभनपुर सीट से बीजेपी के इंद्रकुमार साहू 15 हजार वोट से जीत हासिल की। इंद्रकुमार ने पांच बार के विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी धनेंद्र साहू को शिकस्त दी।
7. आरंग से भाजपा के खुशवंत सिंह ने जीत दर्ज की है। भाजपा के खुशवंत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया को 16 हजार वोटों से हराया।
- Log in to post comments