बिलासपुर (khabargali) नगर पालिक निगम बिलासपुर और अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन व "आस एक प्रयास सेवा संस्था" के संयुक्त प्रयास से बिलासपुर को,सिंगल यूज प्लास्टिक ,नॉन वोवन कैरी बैग व झोले के दुष्प्रभाव से अवगत कराने हेतु एक जन रैली आयोजित की गई। इस कड़ी में शाम 4 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से, गोल बाजार,सदर बाजार,देवकीनंदन चौक,पुराने अर्पण पुल से होते हुवे रिवर व्यू रोड पर ,तिरंगे के नीचे माईकिंग के साथ, बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से निर्मित कैरी बैग व अन्य बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी गई।
महाभियान के संयोजक श्याम मोहन दुबे ने बताया कि किस तरह से प्लास्टिक थैलियां हमारे गाय माता व अन्य जीव जंतु के लिए हानिकारक है। किस तरह से प्लास्टिक की थैलियां की परत धरती के ऊपर जमती जा रही है जिससे बारिश का पानी अंदर धरती में नहीं जा पाता ,नालिया जाम हो जाती है ,और भी बहुत सारे दुष्प्रभाव प्लास्टिक थैली के बारे में बताए गए।
"आस एक प्रयास सेवा" संस्था के संथापक सुरेंद्र बैरागी,और संस्था की सलाहकार एवम पर्यावरण कार्यकरता लक्ष्मी शर्मा, बायोडिग्रेडेबल के बारे में जानकारी देने के लिए अहमदाबाद से आए ओ० बी ० पी ० एफ ० के सदस्य दिनेश शर्मा श्री मनीष प्रधान के द्वारा बायोडिग्रेडेबल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हुवे विभिन्न बाजारों में घूम घूम कर बायोडिग्रडेब कैरी बैग का मुफ्त में वितरण किया गया,और प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखा कर बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी गई की किस तरह से बायोडिग्रेडेबल का इस्तेमाल कर हमारे द्वारा पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है ।
इस आयोजन में आए मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर नगर पालिक निगम के एडिसनल कमिश्नर राकेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर श्रीश मिश्रा और इस पुनीत कार्य में सहयोगी बनने हेतु आए जय श्री फाउंडेशन, मार्मिक चेतना, युवा पहल,पर्यावरण संरक्षण, स्वर्णनीम प्रभात टीम मानवता,श्री आशीर्वाद फाउंडेशन ,आश्रय निष्ठा, धिती सहित अन्य संस्था शामिल हुई।
- Log in to post comments