राज्य वित्त सेवा के 22 अफसरों को बरसों बाद मिली पदोन्नति

State Finance Service, Deputy Director Manisha Nag has been made Joint Director.  Senior Accounts Officer Hermanus Kujur Joint Director Anand Mishra Under Secretary to Deputy Secretary, Vivek Kumar Mishra Principal Accounts Training School, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) प्रदेश के राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों को बरसों बाद पदोन्नति मिली है। मंत्रालय से फील्ड तक 22 अफसरों को इसका लाभ मिला है। ज्यादातर को नई जगह पदस्थ किया गया है। उप संचालक मनीषा नाग को संयुक्त संचालक बनाया गया है। वरिष्ठ लेखा अधिकारी हेरमानुस कुजूर संयुक्त संचालक आनंद मिश्रा अवर सचिव से उप सचिव, विवेक कुमार मिश्रा प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला व ऋषभ कुमार पाराशर अवर सचिव से उप सचिव बन गए हैं। नाग अब संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में नोडल एजेंसी राष्ट्रीय सीएम स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी बाल श्रवण योजना, एड्स नियंत्रण समिति के काम देखेंगी। कुजूर पूर्व की तरह बने रहेंगे। मिश्रा, विवेक मिश्रा व ऋषभ पाराशर भी पूर्व कार्यालयों में काम करते रहेंगे। भैय्या गिरीश काले उप संचालक से संयुक्त संचालक बने हैं। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड में ही रहेंगे। अतुल कुलश्रेष्ठ उप संचालक से संयुक्त संचालक बने हैं। उन्हें संभागीय कार्यालय से उद्योग संचालनालय भेजा गया है। महेश कुमार साकल्ले वरिष्ठ कोषालय अधिकारी को राज्य संपरीक्षा में संयुक्त संचालक बनाया गया है। उप संचालक जयंत कुमार देवांगन को संयुक्त संचालक बनाकर संचालनालय कोष, लेखा व पेंशन भेजा गया है। बताया गया कि क्रमोन्नत अधिकारियों का एरियर्स का आहरण फिलहाल स्थगित रहेगा।

फील्ड में भी तबादले व पदोन्नति

मेडिकल कालेज राजनांदगांव से प्रशासकीय अधिकारी देवेंद्र चौबे को दुर्ग में उप संचालक बनाकर संभागीय कार्यालय भेजा गया है। उप संचालक आलोक राय को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बनाकर इंद्रावती कोषालय में भेजा गया है। उप सचिव पूजा शुक्ला को वित्त विभाग से आयुक्त कार्यालय वाणिज्य कर नवा रायपुर भेजा गया है। शिव कुमार चंद्राकर उप संचालक खेल व युवा कल्याण को उच्च शिक्षा संचालनालय में उप संचालक बनाया गया है। उच्च शिक्षा में उप संचालक शिव कुमार रात्रे को उच्च शिक्षा से मंत्रालय में वित्त विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। सहायक संचालक चंद्र प्रकाश पांडेय को संचालनालय कोष, लेखा व पेंशन से ओएसडी बनाकर वित्त विभाग भेजा गया है।

Category