Vivek Kumar Mishra Principal Accounts Training School

रायपुर (khabargali) प्रदेश के राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों को बरसों बाद पदोन्नति मिली है। मंत्रालय से फील्ड तक 22 अफसरों को इसका लाभ मिला है। ज्यादातर को नई जगह पदस्थ किया गया है। उप संचालक मनीषा नाग को संयुक्त संचालक बनाया गया है। वरिष्ठ लेखा अधिकारी हेरमानुस कुजूर संयुक्त संचालक आनंद मिश्रा अवर सचिव से उप सचिव, विवेक कुमार मिश्रा प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला व ऋषभ कुमार पाराशर अवर सचिव से उप सचिव बन गए हैं। नाग अब संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में नोडल एजेंसी राष्ट्रीय सीएम स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी बाल श्रवण योजना, एड्स नियंत्रण समिति के काम देखेंगी।