
रायपुर (khabargali) स्कूल व उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा में विभाग की बजट चर्चा में घोषणाओं में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में घोषणा की कि प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून बनेगा। इसी सत्र में इसका विधेयक लाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग में हजारों पदों पर बंपर भर्ती निकलेगी। भर्ती का विज्ञापन लोकसभा चुनाव से पहले जारी किया जाएगा। अकेले स्कूल शिक्षा विभाग में ही 33 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी की गई है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के लिए भी हजारों पद स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस या एआई के माध्यम से पूरी शिक्षा की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे। इसके लिए विद्या ऑपरेटिंग सेंटर बनाया जाएगा।
25 हजार स्कूलों में एक सेक्शन पहली से बारहवीं तक इंग्लिश मीडियम होगा। इस साल 33 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसमें व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक के 8184 पद और सहायक शिक्षक के 22 हजार 341 पद शामिल हैं। सहायक शिक्षक विज्ञान के 11510 पद, सहायक शिक्षक कला के 7619 पद, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के 3212 पद भरने की तैयारी है, पूर्व माध्यमिक शाला के लिए भाषा समूह के 2186 पद भर रहे हैं, इसी तरह विज्ञान समूह के 2685 पद भर रहे हैं। भाजपा की सरकार ने वोकेशनल एजुकेशन की भी तैयारी की है और 164 पद कृषि शिक्षा के भरने जा रहे है। कला समूह के 1205 पद भर रहे हैं, व्यायाम पीटीआई के 108 पद भर रहे हैं और ग्रंथपाल के 1844 पद भर रहे हैं। इससे प्रदेश के नौजवानों में उत्साह का संचार होगा।
श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि समग्र शिक्षा के तहत 1086 पद भरने वाले हैं, जिसमें प्राचार्य के 37 पद, प्रधानपाठक का एक पद, अधीक्षक के 69 पद, व्याख्याता के 507 पद, उच्चश्रेणी शिक्षक के 24 पद, व्यायाम शिक्षक के 70 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान के 111 पद, लेखापाल के 10 पद, पार्ट टाइम शिक्षक के 30 पद, मुख्य रसोइया के 20 पद, सहायक स्टाफ चौकीदार के 20 पद, स्वीपर कलेक्टर दर 38 पद, स्वीपर मानदेय पर 4 पद पर भर्ती करेंगे।
शिक्षा मंत्री की की ये बड़ी घोषणाएं-
1.स्कूलों में 33 हजार, उच्च शिक्षा में 42 सौ रिक्त पदों पर होगी भर्ती
2.वोकेशनल एजुकेशन की भी तैयारी
3. 11 और 12वीं के बच्चों को भी नि:शुल्क पुस्तकें देगी सरकार
4. प्राइमरी स्कूल के बच्चों को जूता, मोजा और बैग भी दिया जाएगा
5.सिरपुर, रायगढ़ और रायपुर में महोत्सव का आयोजन होगा
6. छत्तीसगढ़ में भारत भवन की तर्ज पर भारत भवन का भी निर्माण होगा
7. साहित्यकारों को 5 हजार पेंशन, सभी पर्यटन केंद्रों में गढ़कलेवा खुलेगा
8. विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
9. विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए मिलेगा मासिक ट्रैवल्स अलाउंस
10. प्रदेश के विश्वविद्यालयों के वार्षिक अनुदान राशि में बड़ी वृद्धि
11. प्रभु श्रीराम की गाथा को प्रदर्शित करने प्रधानमंत्री श्री रामलला गाथा केन्द्र का किया जाएगा निर्माण
12. तीन लाख कॉलेज छात्र-छात्राओं को 6-6 हजार रुपए ट्रैवल्स अलाउंस
13. सरकारी स्कूल की सभी छात्राओं को साइकिल
14. हर साल शिक्षकों की पदोन्नति
15. सरकारी स्कूल की सभी छात्राओं को साइकिल
16. स्कूलों में आधे घंटे का पीरियड योग, अध्यात्म का होगा
17. 25 हजार स्कूलों में इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
18. तीन लाख कॉलेज छात्र-छात्राओं को 6-6 हजार रुपए ट्रैवल्स अलाउंस
19. रायपुर के डे भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित करेंगे
20. सिरपुर, रायगढ़ और रायपुर में महोत्सव का आयोजन होगा
21,. पांच शक्तिपीठों का विकास होगा, कॉरिडोर बनाया जाएगा, राजिम कुंभ को फिर से देश में पहचान दिलाएंगे
22. तिरूपति बालाजी, जगन्नाथ पुरी और अयोध्या में कौशल्या धाम बनाएंगे
23. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से प्रारंभ करेंगे और एक लाख रुपए भी देंगे
24 बस्तर दशहरा के मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबर सदस्य के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि होगी, अन्य कलाकारों को भी 1500 रुपए देगें
25. पद्मश्री से नवाजे गए लोगों को मिलेगा 25 हजार महीना
26. कलाकारों को 50 हजार देंगे, मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों को एक हजार रुपए पेंशन देंगे 27. छत्तीसगढ़ में भारत भवन की तर्ज पर भारत भवन का भी निर्माण करेंगे
- Log in to post comments