संविदा और प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश, iGOT पोर्टल पर पंजीयन हुआ अनिवार्य

 Major order for contractual and placement employees: Registration on the iGOT portal made mandatory. raipur chhattisgarh hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत संस्था, संविदा एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों का कर्मयोगी भारत के आई गॉट पर शत-प्रतिशत ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, संयुक्त संचालकों तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण को पत्र भेजकर निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है।

जारी एसओपी के अनुसार ऑनबोर्डिंग दो तरीकों से की जा सकेगी। पहला, विभागीय नोडल अधिकारी एमडीओ पोर्टल पर बल्क अपलोड के माध्यम से कर्मचारियों का पंजीयन करेंगे। दूसरा, कस्टम रजिस्ट्रेशन लिंक तैयार कर कर्मचारियों को भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से वे स्वयं अपना पंजीयन कर सकेंगे।

शासन ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि ऑनबोर्डिंग के दौरान केवल जीमेल आईडी का ही उपयोग किया जाए। एनआईसी अथवा अन्य सरकारी डोमेन की ई-मेल आईडी का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को पंजीयन के समय अपनी व्यक्तिगत और कार्यालयीन जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी। यदि ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो संबंधित विभागों को सामान्य प्रशासन विभाग की आईगॉट टेक्नीकल सपोर्ट टीम से संपर्क करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Category