संविदा और प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश

रायपुर (खबरगली) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत संस्था, संविदा एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों का कर्मयोगी भारत के आई गॉट पर शत-प्रतिशत ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, संयुक्त संचालकों तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण को पत्र भेजकर निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है।