श्याम नगर में नशे के खिलाफ जन-आंदोलन: पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ, सड़कों पर उतरे रहवासी

Public movement against drug abuse in Shyam Nagar: Police and public join hands, residents take to the streets; intensive campaign continues for 9 days, 600 outsiders admonished; ACP pats committee on the back, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

9 दिनों से जारी है सघन अभियान, 600 बाहरी लोगों को दी नसीहत,ACP ने थपथपाई समिति की पीठ

 रायपुर (खबरगली ) राजधानी के श्याम नगर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए श्याम नगर नव जागरण विकास समिति ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले 9 दिनों से जारी इस अभियान को उस वक्त और मजबूती मिली, जब ACP रमाकांत साहू और तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह अपनी टीम के साथ खुद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया।

समिति के संरक्षक दीपक भारद्वाज (पोल्ले) और अध्यक्ष गुरमीत सिंह (टोनी) ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक करीब 600 बाहरी संदिग्धों को रोककर उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। स्थानीय वार्डवासियों की इस सक्रियता ने अवैध कारोबारियों के नेटवर्क को हिला कर रख दिया है। इस मुहिम में व्यास पाठक, माधुरी पटेल, लाभ सिंह और योगेश सैनी सहित भारी संख्या में वार्डवासी अपना योगदान दे रहे हैं।

Category