ब्यास बाई का देहदान कुलदीप निगम वृद्धाश्रम द्वारा किया गया

Vyas Bai Husband Jeevan Lal, Dehdan, Shavdan, Rajendra Nigam, President Kuldeep Nigam, Bimal Ghoshal, Parul Chakraborty, Arun Chakraborty, Old Age Home, Mana Camp, Raipur, Chhattisgarh, khabargali

कुलदीप निगम वृद्धाश्रम परिवार ने पूर्व में भी 8 लोगों का देहदान एम्स रायपुर किया है

रायपुर (khabargali) कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना में निवासरत श्रीमती ब्यास बाई पति जीवन लाल का उम्र 70 वर्ष में स्वर्गवास हो गया । उनकी देह बालाजी चिकित्सा महाविद्यालय मोवा रायपुर में दान किया गया ताकि चिकित्सा छात्रों को उनके पढ़ाई एवं शोध में सहयोग किया जा सके।

कुलदीप निगम वृद्धाश्रम परिवार सदैव समाज सेवा के लिये सकारात्मक कार्य करते हुए पूर्व में भी 8 शवदान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में कर चुके है ।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम, सचिव बिमल घोषाल, पारुल चक्रवर्ती, अरूण चक्रवर्ती एवं वृद्धाश्रम में निवासरत लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Vyas Bai Husband Jeevan Lal, Dehdan, Shavdan, Rajendra Nigam, President Kuldeep Nigam, Bimal Ghoshal, Parul Chakraborty, Arun Chakraborty, Old Age Home, Mana Camp, Raipur, Chhattisgarh, khabargali